Jharkhand News: देवघर के दो दिवसीय प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राजनीतिक माहौल को गरमा दिया। ठाड़ी दुलमपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने राज्य सरकार और कांग्रेस पर कड़े शब्दों में हमला बोला।
Read More-Jharkhand News: जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
नड्डा ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस का रवैया आदिवासी अस्मिता के प्रति अनादर को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है और एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार ऑनर किलिंग व हत्या के मामलों में राज्य शीर्ष पर पहुंच गया है।
Read More-Jharkhand News: हजारीबाग के घरों तक पहुंचा नकली पनीर, प्रशासन में हड़कंप
Jharkhand News: सत्ता के इशारों पर सूर्या हांसदा एनकाउंटर
नड्डा ने कहा कि अवैध खनन, बालू–कोयला की लूट और माफिया राज सरकार के संरक्षण में पनप रहा है। आदिवासी मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि सूर्या हांसदा की मुठभेड़ और रामेश्वर मुर्मू की हत्या जैसी घटनाएं सत्ता के इशारों पर हुईं।
Read More-Breaking News: MP-MLA कोर्ट में पेश हुए सीएम हेमंत, 7 हजार के दो मुचलके भरे
उन्होंने घटती आदिवासी जनसंख्या को चिंताजनक बताते हुए कहा कि घुसपैठियों पर कार्रवाई न होना राज्य की नाकामी को दर्शाता है। केंद्र की योजनाओं का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शौचालय, आयुष्मान भारत और गरीबी उन्मूलन जैसी नीतियों से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








