Technology : नोएडा अब एपल (Apple) के नए प्रीमियम रिटेल हब के रूप में उभर आया है। कंपनी ने 11 दिसंबर को DLF मॉल ऑफ इंडिया में अपना पांचवां भारतीय स्टोर शुरू कर दिया, जो दिल्ली–NCR में दूसरा और 2025 में बेंगलुरु व पुणे के बाद तीसरा बड़ा लॉन्च है।
Read More-Jharkhand News : रामगढ़ में टुकड़ों में युवक का शव मिलने से मची हड़कंप, प्रेम-प्रसंग में…
स्टोर में आईफोन 17 सीरीज़ से लेकर नवीनतम M5 चिप वाले मैकबुक प्रो तक सभी नए डिवाइस उपलब्ध होंगे। यहां आने वाले ग्राहकों को विशेषज्ञ टीम से पर्सनलाइज्ड सहायता और फीचर-ट्रायल की सुविधा भी मिलेगी।
Apple को हर महीने लगभग 45 लाख रुपये किराया
इस नए स्टोर ने चर्चा इसलिए भी बटोरी है क्योंकि यह देश के सबसे महंगे एपल आउटलेट्स में शामिल हो गया है। CRE मैट्रिक्स की लीज डिटेल्स के मुताबिक कंपनी ने मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर 8,240 वर्ग फुट जगह ली है। पहला साल बिना किराये के होगा, लेकिन उसके बाद 263.15 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से हर महीने लगभग 45 लाख रुपये किराया देना पड़ेगा। पूरे लीज पीरियड में यह राशि करीब 65 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
Read More-Jharkhand News : झारखंड सरकार की किसानों को बड़ी सौगात, इतने करोड़ की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सेक्टर-18 की यह लोकेशन खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर चुनी गई है। नोएडा में देशभर से आए प्रोफेशनल्स रहते हैं और यहां IT एवं कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाली बड़ी युवा आबादी है। एपल को उम्मीद है कि यह स्टोर ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव को और मजबूत करेगा।













