Sydney Attack : सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई आतंकी घटना ने ऑस्ट्रेलिया को दहला दिया है। हनुक्का फेस्टिवल मना रहे लोगों पर हुए इस जघन्य हमले के पीछे पिता-पुत्र की जोड़ी का हाथ है, जिनके पाकिस्तानी मूल के होने का संदेह है। हमले में मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है, जिनमें एक दस साल की बच्ची और एक इजरायली नागरिक भी शामिल है।
Read More- Jharkhand News: मानगो थाना बना अखाड़ा: थाने के अंदर ही दो पक्षों में हिंसक झड़प
पुलिस के मुताबिक, हमलावर साजिद अकरम (50) 1998 में छात्र वीज़ा पर ऑस्ट्रेलिया आया था और बाद में पार्टनर वीज़ा पर रहा। उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं थी, लेकिन शिकार के लिए लाइसेंसी बंदूकें थीं। गोलीबारी के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद मारा गया, जबकि उसका बेटा नवीद अकरम जो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है, गंभीर रूप से घायल है।
Read More- Jharkhand News: रांची के ओरमांझी में ‘गजराज’ का आतंक! भटककर आए हाथी ने किया हमला, दो घायल
Sydney Attack : मछली पकड़ने की बात बोलकर घर से निकले थे हत्यारे
परिवार को यह कहकर निकले कि वे ‘मछली पकड़ने जा रहे हैं’, इन दोनों ने पीछे जो खौफनाक मंजर छोड़ा, उसने हर किसी को झकझोर दिया है। साजिद फल विक्रेता था। उसकी पत्नी और नवीद की मां वेरेना को विश्वास नहीं हो रहा कि उनके बेटे ने ऐसा किया।
Read More- Jharkhand News: घर से चल रहा था नशे का कारोबार: सुखदेवनगर में ड्रग पैडलर पति-पत्नी गिरफ्तार
हालांकि, नवीद 2019 में ASIO की जांच के घेरे में आया था। यह हमला कई सवाल खड़े करता है: सुरक्षा एजेंसियों की चूक? लाइसेंसी हथियारों का दुरुपयोग? यह घटना दर्शाती है कि आतंकवाद की जड़ें कितनी गहरी हो सकती हैं और कैसे एक सामान्य जीवन जीने वाला व्यक्ति अचानक हिंसा का रास्ता अपना सकता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









