गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ने की रस्म! जानिए कहां और क्यों निभाई जाती है ये परंपरा

दिसम्बर 15, 2025
in लाइफस्टाइल Lifestyle
A A
शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ने की रस्म! जानिए कहां और क्यों निभाई जाती है ये परंपरा
Share on FacebookShare on Twitter

Lifestyle News: चीन और वियतनाम में रहने वाले गेलाओ आदिवासी समुदाय में शादी से पहले दुल्हन के एक या दो ऊपरी दांत निकालने की एक अनोखी और दर्दनाक परंपरा प्रचलित रही है। मान्यता थी कि ऐसा करने से दूल्हे के परिवार को किसी प्रकार का नुकसान या दुर्भाग्य नहीं होता। कुछ मामलों में जिन महिलाओं के दांत नहीं होते थे, उनके लिए कुत्ते के दांत तक लगाए जाने का उल्लेख मिलता है।

Table of Contents

Toggle
  • दांत तोड़ने की पीछे की वजह
  • मसूड़ों पर विशेष औषधीय पाउडर लगाया जाता

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गेलाओ चीन का एक प्राचीन जातीय समूह है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 2021 में 6.77 लाख से अधिक थी। यह समुदाय मुख्य रूप से दक्षिणी चीन के गुइझोऊ प्रांत के पश्चिमी हिस्से में स्थित गेलाओ काउंटी में रहता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसके सबसे पुराने लिखित प्रमाण दक्षिणी सोंग राजवंश (1127–1279) के अभिलेखों में मिलते हैं।

Read more- रांची को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, यातायात व अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

दांत तोड़ने की पीछे की वजह

गेलाओ समाज मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है और चावल उनकी प्रमुख फसल है। जब कोई गेलाओ लड़की लगभग 20 वर्ष की होती थी और उसकी शादी की तैयारी शुरू होती थी, तब उसके सामने के ऊपरी दांतों में से एक या दो दांत जानबूझकर तोड़ दिए जाते थे। इस रस्म के पीछे एक लोककथा प्रचलित है, जिसके अनुसार एक महिला शादी से पहले फल इकट्ठा करते समय चट्टान से गिर गई थी और उसके सामने के दांत टूट गए थे। उसकी बहादुरी और समर्पण के सम्मान में यह परंपरा शुरू हुई।

मसूड़ों पर विशेष औषधीय पाउडर लगाया जाता

इस अनुष्ठान में लड़की के मामा की विशेष भूमिका होती थी। सबसे पहले शराब का बर्तन तैयार किया जाता और मामा को सम्मानपूर्वक बुलाया जाता था। इसके बाद वे एक छोटे हथौड़े से दांत तोड़ते थे। यदि मामा जीवित न हों या उपलब्ध न हों, तो माता पक्ष का कोई अन्य पुरुष रिश्तेदार यह रस्म निभाता था। दांत निकालने के बाद मसूड़ों पर विशेष औषधीय पाउडर लगाया जाता था ताकि संक्रमण न हो।

Read more- झारखंड BJP में बड़ी चूक: मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, संगठन में मचा हड़कंप

मान्यता थी कि यदि कोई महिला इस रस्म से नहीं गुजरती, तो उसे समुदाय में उपहास और सामाजिक तिरस्कार झेलना पड़ता था। कुछ लोगों का मानना था कि ऊपरी सामने के दांत बने रहना पति के परिवार के लिए दुर्भाग्य और संतान की कमी का संकेत है, जबकि कुछ इसे केवल सौंदर्य से जुड़ी परंपरा मानते थे।

हालांकि अब यह प्रथा लगभग समाप्त हो चुकी है। आज के समय में यह रस्म केवल प्रतीकात्मक रूप में रह गई है। गुइझोऊ प्रांतीय जातीय अध्ययन संस्थान द्वारा 1957 में किए गए शोध के अनुसार, यह प्रथा किंग राजवंश (1644–1912) के दौरान पुडिंग, झिजिन और रेनहुआई जैसे क्षेत्रों में प्रचलित थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे लुप्त हो गई।

 

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Intermittent Fasting
लाइफस्टाइल Lifestyle

हर कोई कर रहा है Intermittent Fasting… लेकिन क्या आप जानते हैं इसके खतरनाक नुकसान?

जुलाई 21, 2026
Frozen Water Bottle Therapy
लाइफस्टाइल Lifestyle

Frozen Bottle Therapy: पैरों के नीचे बर्फ वाली बोतल घुमाने का ट्रेंड वायरल, क्या डॉक्टर भी मानते हैं इसे फायदेमंद?

जुलाई 21, 2026
Monsoon Health Tips
लाइफस्टाइल Lifestyle

Monsoon Tips: बारिश में इन सब्जियों को खाने से पहले हो जाएं सावधान! छोटी सी लापरवाही बन सकती है बीमारी की वजह

जुलाई 21, 2026
Next Post
Jharkhand News: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति की तैयारी, UPSC को भेजी जाएगी सूची

Jharkhand News: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति की तैयारी, UPSC को भेजी जाएगी सूची

खुशखबरी! महानों से Maiyan Samman Yojna का पैसा नहीं मिलने से हैं परेशान, इस दिन आएगा पैसा

मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख को खातों में आएंगी 2 किश्तें एक साथ

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra