गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड BJP में बड़ी चूक: मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, संगठन में मचा हड़कंप

दिसम्बर 15, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
BJP
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: SIR और नाम सत्यापन को लेकर मुखर रहने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने ही संगठन में नामों की शुद्धता सुनिश्चित करने में विफल नजर आई है। गढ़वा जिले के रमकंडा और चिनियां मंडल में बीजेपी ने ऐसे नेताओं को मंडल प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया, जिनका निधन महीनों पहले हो चुका था।

रमकंडा मंडल में आठ माह पूर्व दिवंगत पारस नाथ माली और चिनियां मंडल में दो माह पहले दिवंगत रामसकल कोरवा के नाम से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। मामला सामने आने के बाद शिकायत के आधार पर वरीय नेताओं ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद आनन-फानन में सूची में संशोधन किया गया।

संशोधित सूची में दिवंगत नेताओं के नाम हटाकर रमकंडा मंडल से सोनू देवी और चिनियां मंडल से कपिल प्रसाद को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया। हालांकि, इस प्रक्रिया में बरडीहा से संजय यादव, मझिआंव ग्रामीण से उमाशंकर यादव, मझिआंव नगर से पवन कुमार और वंशीधर नगर से अशोक सेठ के नाम भी सूची से हटा दिए गए, जिससे संगठन के भीतर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Read more- रांची को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, यातायात व अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

गौरतलब है कि BJP में संगठन पर्व के तहत इन दिनों संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रतिनिधियों का चुनाव हो रहा है, जिसके बाद जिला अध्यक्षों का चुनाव प्रस्तावित है।

दिवंगत पारस नाथ माली के पुत्र अवधेश माली ने बताया कि उनके पिता का निधन अक्टूबर में ही हो चुका था और इसकी जानकारी पार्टी के स्थानीय नेताओं को भी थी। इसके बावजूद उनके नाम से मंडल प्रतिनिधि की घोषणा किया जाना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और यदि आवश्यकता थी तो उनके स्थान पर उन्हें प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए था।

वहीं, दिवंगत रामसकल कोरवा के पुत्र राजू कोरवा ने बताया कि उनके पिता का निधन 10 अप्रैल 2025 को हुआ था और उस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी और पलामू सांसद बीडी राम भी उपस्थित थे। ऐसे में पिता के नाम से नियुक्ति की खबर सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

Read more- झारखंड BJP में बड़ी चूक: मृत नेताओं को बनाया मंडल प्रतिनिधि, संगठन में मचा हड़कंप

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
धनबाद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी! पार्किंग एरिया में कोयले के स्टैचू में लगी भीषण आग

धनबाद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी! पार्किंग एरिया में स्टैचू में लगी भीषण आग

लातेहार में जंगली हाथियों के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने दी चेतावनी

लातेहार में जंगली हाथियों के हमले में युवक की मौत, वन विभाग ने दी चेतावनी

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra