Big Breaking: बिहार से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भाजपा ने बिहार में संगठन का सबसे बड़ा पद सौंपते हुए दरभंगा के दिग्गज नेता संजय सरावगी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने दिलीप कुमार जायसवाल का स्थान लिया है। मिथिलांचल की सियासत में मजबूत दखल रखने वाले सरावगी, दरभंगा विधानसभा सीट से लगातार छह बार चुनाव जीत चुके हैं। यह उनके राजनीतिक अनुभव और जनता के भरोसे का प्रमाण है।
Read More- Sydney Attack : सिडनी हमले में अबतक 16 की मौत, पाकिस्तान से जुड़ रहे हत्यारों के तार!
एमकॉम और एमबीए की शिक्षा प्राप्त 55 वर्षीय सरावगी ने छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से राजनीति शुरू की थी। उनकी छवि एक साफ-सुथरे और भरोसेमंद नेता की रही है, जिनकी कारोबारी वर्ग में भी गहरी पकड़ है।
Big Breaking: बिहार में संगठन को और मजबूत करने की बड़ी चुनौती
लगातार विधायक रहने के बावजूद, जब पिछले साल उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था, तभी यह अटकलें लगने लगी थीं कि उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अब प्रदेश अध्यक्ष बनकर उन्होंने इन अटकलों को सही साबित कर दिया है।
Read More- Jharkhand News: घर से चल रहा था नशे का कारोबार: सुखदेवनगर में ड्रग पैडलर पति-पत्नी गिरफ्तार
इस नई भूमिका में, संजय सरावगी के सामने बिहार में संगठन को और मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। मिथिलांचल क्षेत्र से आने वाले और वैश्य समुदाय से संबंध रखने वाले सरावगी को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को साधने की स्पष्ट कोशिश की है।













