Ranchi : सीयूजे (CUJ) में आज 23 प्राध्यापकों को प्रोन्नति और 65 प्राध्यापकों और शिक्षेत्तर कर्मचारियों को सेवा सम्पुष्टि पत्र दिया गया। आज कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास और कुलसचिव, के कोसला राव ने सभी को पत्र दिए।
इस अवसर पर कुलपति ने साल 2025 के अंत और नए वर्ष के उपलक्ष्य में सभी को प्रोन्नति और सेवा सम्पुष्टि पत्र मिलने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने सभी से विश्वविद्यालय और राज्य की बेहतरी और आगे बढ़ाने का आह्वाहन किया। कुलसचिव ने भी सभी को बधाई दी और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया।
CUJ के दो प्राध्यापकों को सहायक प्राध्यापक में प्रोन्नति मिली
प्राध्यापकों को तीन अलग-अलग स्तर पर प्रोन्नति दी गई है। दो प्राध्यापकों को सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) (लेवल 10 से लेवल 11), सहायक प्राध्यापक से सह प्राध्यापक (एसोसिएट प्रोफेसर) (लेवल 12 से 13A) में 20 प्राध्यापकों को एवं सह प्राध्यापक से प्रोफ़ेसर (लेवल 13A से लेवल 14) पर 01 प्राध्यापक को मिली प्रोन्नति।
इसके साथ सेवा सम्पुष्टि पत्र भी 05 प्रोफेसरों, 07 एसोसिएट प्रोफेसरों एवं 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिया गया। 29 शिक्षेत्तर कर्मचारियों को भी उनकी सेवा पुष्टि पत्र दिया गया।
इस अवसर सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षेत्तर कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारीगण, वित्त अधिकारी, पी के पंडा, परीक्षा नियंत्रक, डॉ बी बी मिश्रा, सभी प्रोन्नत एवं सेवा पुष्ट प्राध्यापक एवं शिक्षेत्तर कर्मचारी मौजूद थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








