Ranchi: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रांची में कथित अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरोह नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने के लिए ट्रेनों की पैंट्री कार के कर्मचारियों का इस्तेमाल करता था। मामले में रांची, जमशेदपुर और अन्य शहरों तक फैले नेटवर्क की जांच की जा रही है।
18 ग्राम कोकीन, 16.5 ग्राम MDMA समेत कई सामान बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत जैन, उदित कुमार, आकाश मल्होत्रा, स्नेहा पासवान, मिलन सिंह और ऋषभ जैन के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चार आरोपियों को 14 अक्टूबर, मिलन सिंह को 15 अक्टूबर और ऋषभ जैन को इसके बाद गिरफ्तार किया गया। एनसीबी उनसे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने की तैयारी में है।
गिरोह के तार जयपुर से जुड़े होने का अनुमान
कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने 18 ग्राम कोकीन, 16.5 ग्राम MDMA, 3.5 ग्राम गांजा और एक हुंडई एक्सेंट कार बरामद की है। शुरुआती जांच में गिरोह के तार रांची और जमशेदपुर के अलावा दिल्ली तथा जयपुर से जुड़े होने की बात सामने आई है।
Read More- जमशेदपुर के परसुडीह में दुर्गा विसर्जन के दौरान मारपीट, थाने के सामने प्रतिमा रखकर सड़क जाम
थाइलैंड, नाइजीरिया, ब्रिटेन तक संबंधो की आशंका
जांच में एक आरोपी के विदेशी मोबाइल नंबरों के संपर्क में रहने की जानकारी भी मिली है। हालांकि, थाइलैंड, नाइजीरिया, ब्रिटेन या अमेरिका से नेटवर्क के संबंधों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। रांची के मोरहाबादी और कांके रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक को 26 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Read More- कोडरमा में कीटनाशक का इंजेक्शन देकर हत्या-पत्नी ने प्रेमी से संग मिलकर उतारा मौत के घाट
एनसीबी की जांच में कथित तौर पर निजी पार्टियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के पहलू पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एजेंसी की आगे की कार्रवाई और पूछताछ से नेटवर्क की वास्तविक पहुंच स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Read More- कोडरमा के गुमो चौक पर में तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, मौत-NH-20 रोड जाम

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









