Televison News: टीवी इंडस्ट्री के बहुचर्चित कपल Mahhi Vij और Jay Bhanushali ने आखिरकार अपने तलाक की खबरों चुप्पी तोड़ते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह 14 साल तक साथ निभाने के बाद आपसी सहमति से अलग हो रहें हैं। उन्होनें अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी। वहीं उनके फैंस इस खबर से निराश दिख रहें हैं।
पिछले काफी वक्त से दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके पीछे कारण था, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ न दिखने से फैंस को शक होने लगा था। अब कपल ने खुद सामने आकर इस निर्णय की पुष्टि की।
Mahhi Vij और Jay Bhanushali ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी
Mahhi Vij और Jay Bhanushali ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए बताया कि यह फैसला उन्होंने बहुत सोच-समझकर एक साथ लिया है। दोनों ने स्पष्ट किया कि, उनके रिश्ते में किसी तरह का दोष, धोखा या गलत इंसान नहीं है। यह अलगाव का फैसला किसी नेगेटिव कारण से नहीं बल्कि मानसिक शांति, आपसी सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए लिया गया।
Read more- फिल्म प्रेमियों के लिए खास: 2025 की Bollywood और Hollywood की 10 बेहतरीन फिल्में
इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, आज, हम ज़िंदगी नाम के सफ़र में अलग होने का फ़ैसला करते हैं, फिर भी हम एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे। शांति, तरक्की, दया और इंसानियत हमेशा हमारे मार्गदर्शक मूल्य रहे हैं।
अपने बच्चों तारा, खुशी, राजवीर के लिए हम सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके लिए जो सही है, वह करने के लिए जो कुछ भी ज़रूरी होगा, वह करने का वादा करते हैं।
हालांकि हम अलग-अलग रास्तों पर चल रहे हैं, लेकिन इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और इस फ़ैसले से कोई नेगेटिविटी जुड़ी नहीं है। कोई भी नतीजा निकालने से पहले, कृपया जान लें कि हम ड्रामा से ज़्यादा शांति और सबसे ऊपर समझदारी को चुनते हैं।
हम एक-दूसरे का सम्मान करते रहेंगे, एक-दूसरे का साथ देते रहेंगे और दोस्त बने रहेंगे, जैसा कि हम हमेशा से आपसी सम्मान के साथ रहे हैं, हम आगे बढ़ते हुए आपके सम्मान, प्यार और दया की उम्मीद करते हैं।
बेटी तारा की परवरिश साथ करेंगे
Mahhi Vij और Jay Bhanushali ने यह भी साफ किया कि उनके अलग होने का असर उनके बच्चों पर नहीं पड़ने देगें। दोनों अपनी 6 साल की बेटी तारा की परवरिश पहले की तरह ही मिलकर करेंगे। इसके अलावा उनके अडॉप्टेड बच्चों की जिम्मेदारी भी दोनों मिलकर निभाएंगे।
Read more- Best Item Songs of 2025: सोशल मीडिया से लेकर क्लब तक, साल भर इन गानों का रहा बोलबाला
2011 में हुई थी शादी
मालूम हो कि, माही विज और जय भानुशाली ने साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों शादी से पहले काफी वक्त तक एक-दूसरे को डेट कर रहें थें। बता दें, टीवी इंडस्ट्री में यह जोड़ी सबसे प्यारी जोड़ियों में गिनी जाती थी। रियलिटी शोज़ से लेकर सोशल मीडिया तक, दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती थी।
प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं दोनों
फिलहाल माही इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘सहर होने को है’ को लेकर सुर्खियों में हैं। करीब 9 साल बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में शानदार वापसी की है और दर्शकों से उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं जय भानुशाली कई बड़े रियलिटी और एंटरटेनमेंट शोज़ को होस्ट कर चुके हैं। फिलहाल वह विदेश यात्रा पर हैं ।
फैंस के लिए भावुक पल
माही और जय का अलग होना उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर फैंस उनके फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।













