Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाला है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर पद और नगर परिषध अध्यक्ष के आरक्षण रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत रांची नगर निगम अनुसूचित जनजाति और धनबाद नगर निगम अनारक्षित के लिए रिजर्व रखा गया है।
Jharkhand Municipal Election 2026: गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
- अधिसूचना के मुताबिक हजारीबाग नगर निगम अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1
- सरायकेला-खरसावां/आदित्यपुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए
- पूर्वी सिंहभूम/मानगो नगर निगम अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित रहेगी।
- गिरिडीह नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए
- पलामू नगर निगम अनारक्षित वर्ग की महिला के लिए
- बोकारो नगर निगम अनारक्षित अन्य के लिए आरक्षित रहेगी।
- रांची नगर निगम अनुसूचित जनजाति
- धनबाद नगर निगम अनारक्षित के लिए
Jharkhand Municipal Election 2026: 9 नगर निगम सहित 48 शहरी निकायों में होने है चुनाव
बताते चलें कि 9 नगर निगम सहित 48 शहरी निकायों में इस बार चुनाव होेने वाला है। इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बताते चलें कि 48 नगर निकायों में 13 ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर करीब साल 2020 से ही चुनाव नहीं हुआ है जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में साल 2022 से ही चुनाव नहीं हो पाया है।
नगर निगम क्षेत्र- रांची, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, आदित्यपुर, मानगो मेदिनीनगर, देवघर और चास शामिल हैं।
नगर परिषद क्षेत्र- गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी-तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं.
नगर पंचायत- धनवार, महगामा, राजमहल, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला, बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, चाकुलिया, डोमचांच, बड़की सरैया हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








