Jharkhand BJP News: झारखंड बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय चुनाव प्रभारी जुएल उरांव के समक्ष नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन के दौरान संगठन की एकजुटता भी साफ नजर आई, जहां पार्टी के दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।
Jharkhand BJP News: प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू का नामांकन
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज सियासी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। चुनाव अधिकारी जुएल उरांव की निगरानी में नामांकन की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। नामांकन के बाद चुनाव अधिकारी जुएल उरांव ने मीडिया को जानकारी दी कि, “आज प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई है।
कुल 21 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की अनुसूची प्राप्त हुई है और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।”
Read more- Ranchi News: देशभर में अंश-अंशिका की तलाश जारी, सूचना देनेवाले को अब मिलेगा 4 लाख
“….जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी”- प्रदीप वर्मा
वहीं प्रदेश चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने चुनावी प्रक्रिया की समयसीमा को लेकर स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Jharkhand BJP News: झारखंड बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में आदित्य साहू का सफर बूथ स्तर से शुरू होकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा है। पार्टी के भीतर उन्हें एक मजबूत संगठनकर्ता के तौर पर देखा जाता है। नामांकन के दौरान दिखी संगठनात्मक एकजुटता से यह संकेत साफ है कि
झारखंड बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। अब सभी की निगाहें कल दोपहर होने वाली औपचारिक घोषणा पर टिकी हैं।












