रविवार, सितम्बर 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी? जानिए दुर्लभ योग और महापुण्य काल का रहस्य

जनवरी 13, 2026
in धर्म-अध्याय
A A
Makar Sankranti 2026
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति को लेकर लोगों में दुविधा है कि, इस साल कब मनाया जाए यह पर्व, 14 जनवरी को या 15 जनवरी को? बता दें, इस साल मकर संक्रांति अत्यंत शुभ मानी जा रही है। इस साल, मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे शास्त्रों में अक्षय पुण्य फल देने वाला बताया गया हैं।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Rashifal: 13 सितंबर को सूर्य देव रहेंगे मेहरबान, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा
  • तीज पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए धार्मिक मान्यता और घर पर बनाने की आसान विधि
  • Hartalika Teej 2026: इस बार तीज के दिन ही शुरू होगी चतुर्थी, जानें तिथि, पूजा और खास संयोग

Toggle
  • सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग
  • Makar Sankranti 2026 का शुभ समय और महापुण्य काल
  • इस 15 जनवरी को मनाया जाएगा खिचड़ी पर्व 
  • Makar Sankranti: अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक

ज्योतिषाचार्यों की माने तो, जब संक्रांति और एकादशी एक ही दिन पड़ती है तो उस दिन किए गए स्नान, दान, पूजा और जप का फल दोगुना हो जाता है। मान्यता के अनुसार, इस शुभ संयोग में किया गया पुण्य कार्य लंबे वक्त तक फलदायी रहता हैं. इसी वजह से इस बार श्रद्धालुओं में मकर संक्रांति को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

इस साल मकर संक्रांति के दिन केवल षटतिला एकादशी ही नहीं, बल्कि दो-दो बहुत ही शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। शास्त्रों की माने तो, इन योगों में किया गया दान, स्नान, दान और पूजा अत्यंत पुण्यदायी माने जाते हैं। इन शुभ योगों में किए गए कार्यों से सफलता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Read more- Magh Mela 2026: संगम में आस्था की डुबकी के लिए तैयार! यहाँ देखें शाही स्नान की तारीख

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Makar Sankranti 2026 का शुभ समय और महापुण्य काल

पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें, सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इसी समय से मकर संक्रांति पर्व की शुरुआत होगी। इस दिन महापुण्य काल दोपहर 3:07 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

इस 15 जनवरी को मनाया जाएगा खिचड़ी पर्व 

Makar Sankranti पर्व को देश के अलग-अलग हिस्सों अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। वहीं, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे जिलों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्नान के बाद तिल, गुड़, चावल, वस्त्र और अन्न का दान किया जाता है और फिर खिचड़ी बनाकर खाया जाता है। हालांकि, 2026 में षटतिला एकादशी का संयोग होने के कारण विद्वानों ने खिचड़ी पर्व 14 को ना मनाकर, 15 जनवरी, द्वादशी तिथि को मनाने की सलाह दी है। विष्णु पुराण के मुताबिक, एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना गया है, जबकि द्वादशी के दिन चावल का दान और व्रत पारण ज्यादा पुण्यकारी होता है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read more- 2026 में शनि का कहर या वरदान? जानिए किन राशियों का बदलेगा भाग्य

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Makar Sankranti: अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक

धार्मिक शास्त्रों में Makar Sankranti को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक माना जाता है। दक्षिणायण को देवताओं की रात्रि और उत्तरायण को शुभता, सकारात्मकता और उन्नति का प्रतीक बताया गया है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिससे दिन बड़े होने लगतें हैं और रातें छोटी होने लगती हैं। इसे जीवन में नई ऊर्जा, उम्मीद और शुभारंभ का संकेत माना गया है।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026
धर्म-अध्याय

Rashifal: 13 सितंबर को सूर्य देव रहेंगे मेहरबान, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

सितम्बर 13, 2026
Hartalika Teej 2026
धर्म-अध्याय

तीज पर क्यों बनाई जाती है गुजिया? जानिए धार्मिक मान्यता और घर पर बनाने की आसान विधि

सितम्बर 12, 2026
Hartalika Teej 2026
धर्म-अध्याय

Hartalika Teej 2026: इस बार तीज के दिन ही शुरू होगी चतुर्थी, जानें तिथि, पूजा और खास संयोग

सितम्बर 12, 2026
Next Post
attack by neighbors in Dhanbad, 6 people of the same family injured.

Dhanbad में पड़ोसियों का जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल

Daily Scoop

Daily Scoop 13th January: Top Headlines

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में व्यवसाय और फ्लैट के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

सितम्बर 13, 2026

गावां में जंगली बिरनी का आतंक-15 दिनों में तीन मौतें, 150 से अधिक घायल

Dhanbad: कतरास में बड़ा हादसा! अवैध खनन की सुरंग धंसी, दो की मौत; कई फंसे

JSSC नियुक्ति घोटाला: CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, बोले- ‘बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश’

Jharkhand: रांची समेत झारखंड में फिर बारिश! 13 सितंबर को बाहर निकलने से पहले जानें अपडेट

Rashifal: 13 सितंबर को सूर्य देव रहेंगे मेहरबान, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra