Jharkhand News: झारखंड के लाखों छात्र हो जाइए तैयार क्योंकि अब परीक्षाओं की घड़ी आ चुकी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 3 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु हो जाएगी।
Read More- Jharkhand News: अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं
बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी तक चलेंगी और ये सुबह की पाली में आयोजित की जाएंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 तक होंगी, जो दोपहर की पाली में संपन्न कराई जाएंगी।
10वीं की परीक्षा की शुरुआत आईटी और वोकेशनल विषयों से होगी, जबकि हिंदी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी जैसे मुख्य विषय अलग-अलग तिथियों पर आयोजित होंगे।
24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
वहीं दूसरी ओर 12वीं के छात्रों को अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान और संगीत जैसे विषयों की परीक्षाओं से गुजरना होगा।
Read More- Breaking News : आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष
मैट्रिक और इंटर की लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच स्कूलों और कॉलेजों में कराई जाएंगी। डेटशीट जारी होने के साथ ही छात्रों की तैयारी अब अंतिम चरण में है।











