Jharkhand News: रांची पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान गोंदा थाना इलाके ने बड़ी कार्रवाई के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों युवक शहर में मादक पदार्थ की सप्लाई शुरू करने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनलोगों के पास से पाउच में रखा 24.30 ग्राम ब्राउन भी बरामद किया है।
Read More- Breaking News: देवघर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ लालगढ़
Jharkhand News: 24.30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ स्कूटी बरामद
मिली जानकारी के मुताबिक रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में है। जिसके बाद गोंदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया।
Read More- Jharkhand News: पति पत्नी और वो! प्यार में पागल महिला ने कर दी हद पार, सनसनीखेज खुलासा
इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी को रोका। पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी तो उसमें में पुलिस को प्लास्टिक पाउच में रखा गया 24.30 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। पुलिस ने तुरंत युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबारियो के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।












