Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
CM Hemant Soren दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में लेंगे हिस्सा
मालूम हो कि झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है।
दावोस में झारखण्ड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित उद्देश्य से मेल खाता है।











