Jharkhand News: झारखंड की माटी से निकली नन्ही प्रतिभा, जिसने गरीबी की बेड़ियों को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के मैदान में तिरंगा लहराया है। झारखंड की बेटी अनुष्का कुमारी ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित इस उभरती हुई सितारे से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि झारखंड की एक बेटी के सपनों को सरकार की ओर से मिली नई उड़ान थी।
Jharkhand News: तंगी को दी मात, अब दुनिया मानेगी लोहा
अनुष्का का अब तक का सफर किसी मिसाल से कम नहीं है। रांची के ओरमांझी (रुक्का गांव) की रहने वाली अनुष्का के पिता दिव्यांग हैं और मां दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार पालती हैं। घर में आर्थिक तंगी का साया हमेशा रहा, लेकिन अनुष्का के पैरों में फुटबॉल के प्रति जो जुनून था, उसने हर बाधा को पीछे छोड़ दिया। सीएम ने अनुष्का को स्पोर्ट्स किट भेंट करते हुए कहा, “आप बेफिक्र होकर खेलें, आपकी हर जरूरत के लिए सरकार खड़ी है।”
Jharkhand News: गांव में बनेगा खेल का मैदान
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक बड़ा फैसला लेते हुए रांची जिला प्रशासन को अनुष्का के पैतृक गांव रुक्का में एक आधुनिक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही, अनुष्का के परिवार को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कही। सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि आर्थिक संकट किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा के आड़े नहीं आना चाहिए।
Jharkhand News: चीन में फिर दिखेगा अनुष्का का दम
महज 15-16 साल की उम्र में अनुष्का ‘द गोल मशीन’ बन चुकी हैं। पिछले साल भूटान में हुई सैफ अंडर-17 प्रतियोगिता में उन्होंने अकेले 7 गोल दागे थे। अब आगामी मार्च में चीन में होने वाली एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में वे एक बार फिर भारतीय जर्सी में नजर आएंगी। फिलहाल हजारीबाग के आवासीय केंद्र में प्रशिक्षण ले रही अनुष्का इस साल 10वीं की परीक्षा भी देंगी, जो दिखाता है कि वे खेल और पढ़ाई के बीच अद्भुत संतुलन बना रही हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








