Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बजट दोगुना करने की उठाई मांग

January 16, 2026
in झारखंड, राजनीति
A A
Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बजट दोगुना करने की उठाई मांग
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय बजट-पूर्व गोष्ठी के दूसरे एवं अंतिम दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।

Read More- Jharkhand News: चतरा में भीषण सड़क हादसा-तेज रफ्तार पिकअप के टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

गोष्ठी के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि Abua Dishom Budget 2026–27 राज्य की जनता के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया जा रहा है। यह बजट मजबूत, दूरदर्शी और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाला होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की माँग की।

Related Post

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

March 6, 2026

स्वास्थ्य विभाग के बजट को दोगुना करने की माँग

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग का बजट लगभग ₹5500 करोड़ है, जिसे बढ़ाकर ₹11000 करोड़ किया जाना अत्यंत आवश्यक है। झारखंड खनिज संसाधनों से समृद्ध राज्य होने के बावजूद यहाँ का स्वास्थ्य बजट देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। बजट की कमी के कारण कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लंबित रहती हैं, जिससे आम जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पातीं।

Read More- Jharkhand News: स्कूटी में घूम कर करते थे नशे का कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा 

उन्होंने कहा कि बीमारी की स्थिति में लोगों को तुरंत इलाज, आधुनिक अस्पताल, हाईटेक लैब, विशेषज्ञ चिकित्सक और उन्नत तकनीक की आवश्यकता होती है। संसाधनों की कमी के कारण इलाज में देरी होती है, जिससे जान-माल की क्षति होती है। यह स्थिति अब स्वीकार्य नहीं है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय स्वास्थ्य विभाग के पास न तो कोई स्पष्ट रोडमैप था और न ही कोई दीर्घकालिक विजन। उनके कार्यकाल में धरातल पर ठोस कार्य हो रहे हैं और आने वाले दिनों में राज्य में-

  • नए अस्पतालों का निर्माण
  • मेडिकल कॉलेजों की स्थापना
  • हाईटेक लैब की स्थापना
  • सदर अस्पतालों का डिजिटाइजेशन
  • मेडिकोज़ सिटी की स्थापना
  • रिम्स का आधुनिकीकरण
  • सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना
  • राज्य में रिम्स-2 की स्थापना
  • हेल्थ कॉटेज की स्थापना
  • ब्रेस्ट कैंसर सहित विभिन्न कैंसरों की स्क्रीनिंग हेतु हाईटेक मशीनें
  • AI आधारित आधुनिक चिकित्सा उपकरण
  • राज्य के अस्पतालों में रोबोटिक तकनीक का विस्तार
    जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएँगे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बजट में वृद्धि पर जोर

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वर्तमान ₹2800 करोड़ के बजट को बढ़ाकर ₹3000 करोड़ किया जाना चाहिए। यह विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ है, इसलिए पीडीएस प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है।

Read More- Jharkhand News: पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में इस दिन झारखंड बंद का ऐलान 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता, विशेषकर आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में, को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सस्ता पाम ऑयल स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, जिससे लिवर, किडनी और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए पीडीएस के माध्यम से सरसों तेल (मस्टर्ड ऑयल) उपलब्ध कराने हेतु बजट में विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए।

साथ ही जनता को प्रोटीन युक्त खाद्यान्न-दाल, सोयाबीन, चना, चीनी एवं सरसों तेल उपलब्ध कराने की भी माँग की गई।

विकास के लिए पर्याप्त बजट अनिवार्य

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि राज्य का वास्तविक और समावेशी विकास करना है, तो विभागों को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। केवल योजनाओं की घोषणा से नहीं, बल्कि बजट में ठोस प्रावधान करने से ही जनता को वास्तविक लाभ मिल सकता है।

Read More- Breaking News: जांच की आड़ में केंद्रीय एजेंसी के कामकाज को बाधित करना गलत-हाईकोर्ट ने ईडी कार्यालय में पुलिस की जांच पर लगाई रोक 

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के सचिवगण एवं विशेषज्ञ उपस्थित थे।

Related Posts

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी
झारखंड

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह
झारखंड

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Next Post
Jharkhand News: ‘विजन 2050’ के साथ अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को लुभाएंगे सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand News: 'विजन 2050' के साथ अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को लुभाएंगे सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand News: यह मेरा नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान है-नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ जोरदार अभिनंदन

Jharkhand News: यह मेरा नहीं कार्यकर्ताओं का सम्मान है-नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ जोरदार अभिनंदन

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फुरकान अंसारी का PM Modi पर हमला, बोले— भाजपा को मिलेंगी और कम सीटें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra