Big Breaking : खेल जगत से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर हो गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जाएगा। दुबई में हुई ICC की अहम बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
Read More- Big Breaking : डोरंडा में दिनदहाड़े हत्या, सनकी पति ने पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट
Big Breaking : ICC ने बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया था
बताते चलें कि बांग्लादेश ने भारत में हो रहे टी-20 वर्ल्डकप में खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद ICC ने बांग्लादेश को 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन तय समय सीमा के भीतर बांग्लादेश सरकार ने टीम को भारत भेजने की मंजूरी नहीं दी। इसके बाद ICC ने सख्त रुख अपनाते हुए यह फैसला किया।
इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC के भारत में टूर्नामेंट कराने के निर्णय को चुनौती देते हुए डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमेटी का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी थी।
Read More- Jharkhand News: करोड़ों की बैंक डकैती का ऐसे हुआ पर्दाफाश, दो अपराधी सोने के साथ गिरफ्तार
Big Breaking : मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर गहराया विवाद
बता दें कि यह विवाद उस समय गहराया जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए भारत में टीम भेजने से मना कर दिया।
Read More- Breaking News: बरियातू में अचानक भड़की आग से मची हड़कंप
ढाका में खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक के बाद सरकारी खेल सलाहकार ने साफ कहा कि टीम वर्ल्ड कप खेलना चाहती है, लेकिन सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बनी हुई हैं। हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में खेलने को कहा।














