National News: मुबंई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक Rohit Shetty के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरु कर दी। बताया जा रहा है, एक के बाद एक चार गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई। फिलहाल, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जोनल पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। मुबंई पुलिस आरोपियों के पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, साथ ही हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि, घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि, बिल्डिंग के बाहर फायरिंग हुई है और राहत की बात यह है कि इस वारदात में किसी की हताहत कोई सूचना नहीं है।
Rohit Shetty के घर के बाहर का एक वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
इस बीच, सोशल मीडिया पर जुहू स्थित Rohit Shetty के घर के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था संभालते और इलाके को सील करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल रोहित शेट्टी या उनके परिवार की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।













