Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी रांची के लोअर वर्धमान कंपाउंड इलाके में बीती रात एक शख्स की हत्या ने सनसनी मचा दी है। गुलमोहर पार्क के पास मधेशर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने लालपुर चौक को जाम कर दिया।
Read More- Cigarette price hike: सिगरेट का सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इतना चुकाना पड़ेगा टैक्स
Big Breaking : मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर के साथ लालपुर और सदर थाना प्रभारी ने स्थिति संभाली और लोगों को शांत कराने में जुट गए हैं। ग्रामीण हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।













