Cigarette price hike: देश में तंबाकू के सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई है। आज से तंबाकू उत्पादों की दामों में भारी उछाल देखने को मिलेगी। आज से सिगरेट, गुटखा, खैनी और पान मसालो की कीमतें बढ़ जाएंगी। आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में बजट पेश की। इस बजट में अब तंबाकू उत्पादो में 40 प्रतिशत की जीएसटी लगेगी जिससे कई उत्पादों के दाम बढ़ जाएंगे।
Read More- Big Breaking : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या से सनसनी, उग्र ग्रामीणों ने कर दिया…
Cigarette price hike: तंबाकू उत्पादों पर सीधे 40 प्रतिशत जीएसटी
अब सिगरेट, गुटखा, पान मसाला और खैनी जैसे उत्पाद पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है। अब इन पर सीधे 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जबकि पहले 28 प्रतिशत जीएसटी के साथ अतिरिक्त सेस देना पड़ता था। सेस हटने के बावजूद नई टैक्स व्यवस्था से कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है।
Cigarette price hike: ग्राहकों को ‘टैक्स पर टैक्स’ चुकाना पड़ेगा
सिगरेट पर लंबाई के हिसाब से नई एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। फैक्ट्री से निकलते ही एक्साइज जुड़ जाती है और फिर उसी बढ़ी हुई कीमत पर जीएसटी लगता है। इसका सीधा मतलब यह है कि ग्राहकों को ‘टैक्स पर टैक्स’ चुकाना पड़ेगा। बाजार में सिगरेट और तंबाकू उत्पाद 15 से 40 प्रतिशत तक महंगे होने की संभावना है।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
हालांकि बीड़ी पीने वालों को थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि उस पर जीएसटी घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है जिससे छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









