Union Budget 2026: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा आज केन्द्रीय बजट पेश किया गया। बजट में राजधानी रांची के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। अब मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में रांची का नाम केवल देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाने को तैयार है।
Read More- Jharkhand News: ट्रिपल मर्डर से हिली पलामू, एक ही परिवार को तीन लोगों को उतारा मौत के घाट
Union Budget 2026: CIP को निमहंस के तौर पर डेवलप किया जाएगा
केंद्रीय बजट 2026-27 में रांची में निमहंस-2 की स्थापना की घोषणा ने राज्य को बड़ी सौगात दी है। इस फैसले से न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के मानसिक रोगियों को उन्नत इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
Read More- Big Breaking : खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक
इस योजना के तहत केंद्र सरकार के अधीन संचालित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP), रांची को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उसी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिस तरह बेंगलुरु का निमहंस देशभर में मानसिक स्वास्थ्य उपचार का भरोसेमंद नाम है। इसका उद्देश्य इलाज, शोध और प्रशिक्षण-तीनों क्षेत्रों को एक साथ मजबूत करना है।
Read More- Big Breaking : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या से सनसनी, उग्र ग्रामीणों ने कर दिया…
Union Budget 2026: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही
सरकार का मानना है कि बदलती जीवनशैली और सामाजिक दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में देश के सिर्फ एक-दो संस्थानों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसी सोच के तहत क्षेत्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों को विकसित करने की पहल की जा रही है।
Read More- Cigarette price hike: सिगरेट का सेवन करने वालों के लिए बुरी खबर, अब इतना चुकाना पड़ेगा टैक्स
रांची का चयन इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां पहले से ही कांके क्षेत्र में स्थित सीआईपी और रिनपास जैसे प्रतिष्ठित संस्थान मौजूद हैं। निमहंस-2 की स्थापना से रांची मानसिक स्वास्थ्य के राष्ट्रीय मानचित्र पर और मजबूती से उभरेगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









