Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम ने लोगों को कंफ्यूज कर रखा है। फरवरी का महीना शुरु हो गया है और सर्दी झारखंड से विदा लेने का नाम ही नहीं ले रही है। कभी राज्यवासियों को गर्मी लग रही है, तो कभी ठंड से परेशान है। पिछले दिनों जहां लोगों को ठंड से राहत मिली थी, वहीं फिर बर्फीली हवाओं ने हालात बदल दिए हैं। सुबह-शाम कोहरा छाया दिख रहा है।
इन जिलों में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस होगा
Jharkhand Weather News: रांची समेत आसपास इलाकों जैसे गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस हो रहा है। दिन में भी ठंड हवाओं ने परेशान कर रखा है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम का यूं बार बार रंग बदलना लोगों को बीमार कर रहा है। इस दौरान बच्चों और बुर्जुगों का खास ध्यान रखने की जरुरत है। जहां, लोगों ने स्वेटर और शॉल रख दिया था, वें फिर इनसे लिपटे नजर आ रहें है।
Jharkhand Weather News: न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट की संभावना
पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां, सबसे ज्यादा ठंडा गुमला जिला रहा 9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में पलामू, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है। और सुबह-शाम घना कोहरा और ठंडी हवाएं परेशान करेंगी कहा है।













