Ranchi Breaking News: शहर के चर्चित कारोबारी और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह ब्लेयर अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट की छठी मंजिल से नीचे गिर गए। पुलिस ने मामले को फिलहाल संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला?
Breaking News: जानकारी के अनुसार घटना के समय सरावगी फ्लैट में अकेले थे। उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। देर रात अपार्टमेंट में तेज आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें सरावगी जमीन पर गंभीर हालत में मिले और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी समेत काफी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से पुलिस ने उनका मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त अवस्था में बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर उनके बुजुर्ग माता-पिता मौजूद थे।
Breaking News: जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।












