Bangladesh Election: बांग्लादेश की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। करीब दो दशकों बाद सत्ता की बागडोर एक बार फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। 299 सीटों वाली संसद में से 286 के नतीजे सामने आ चुके हैं और BNP 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत के साथ सबसे आगे है।
Bangladesh Election: खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना लगभग तय
बता दें कि सरकार बनाने के लिए 150 सीटों की जरूरत थी, जिसे BNP ने आसानी से पार कर लिया। पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का पीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
वहीं, Jamaat-e-Islami Bangladesh के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को लगभग 70 सीटें मिलीं। पार्टी प्रमुख शफीकुर रहमान ने ढाका-15 से जीत दर्ज की, लेकिन कुल मिलाकर जमात का प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि 1971 के मुक्ति संग्राम से जुड़ी उसकी छवि अब भी उसके लिए चुनौती बनी हुई है।
Bangladesh Election: 35 साल बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री
इस चुनाव का सबसे बड़े चेहरे रहे Tarique Rahman ने दो सीटों से जीत हासिल की है। 17 साल बाद देश लौटे तारिक के प्रधानमंत्री बनने की संभावना मजबूत मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो 35 साल बाद बांग्लादेश को पुरुष प्रधानमंत्री मिलेगा।
राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो इस बार चुनाव में हिंदू वोटर्स की बड़ी भूमिका रही है। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाताओं ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया। हालांकि किसी एक समुदाय ने अकेले जीत तय नहीं की, लेकिन कई सीटों पर हिंदू मतदाताओं का झुकाव BNP के पक्ष में निर्णायक साबित हुआ। इसी का नतीजा है कि बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।












