Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में पूर्व मंत्री सह जेएमएम के पूर्व कद्दावर नेता दुलाल भुंईया अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
दुलाल भुईंया के साथ नूनू भुईंया और दिलीप भईंया नें सदस्यता ग्रहण की एवं अन्य समर्थक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान दुलाल भुईंया ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्य से प्रभावित होकर भैया समाज झारखंड में वंचित स्थिति में है जिसका हम लोग करते हैं।
Jharkhand Politics: जेएमएम में नहीं था सम्मान
आज अगर महाशिवरात्रि नहीं होता तो आज जनसैलाब उमड़ जाता। झारखंड में हम (भुईंया समाज) लोग राज्य में सबसे दबे कुचले वर्ग से आते हैं। बीजेपी ज्वाइन करने के फैसले पर हमें सभी जगह से बधाई आ रहा है।
बाबूलाल से मिलने पर उन्होंने कहा कि आप लोग के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है आपका स्वागत है वही रघुवर दास ने भी इसका स्वागत किया। मैं वादा करता हूं कि मैं अब भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर दोबारा कहीं नहीं जाऊंगा।
उन्होने जेएमएम पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जेएमएम में हम लोग निस्वार्थ भाव से दिशोम गुरु के सिपाही थे। कई एक बार जेल में भी रहे, लाठियां खाई लेकिन आज आंदोलनकरी जेएमएम में सम्मान नहीं मिलता है।
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन ने सारी व्यवस्था में समाप्त कर दिया है
समारोह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल के आने से पार्टी और मजबूत होगी। जिस प्रकार राम का माता सबरी से संबंध था उसी तरह आज राम भक्तों की पार्टी में आप सबों का स्वागत है।
उन्होने समर्थकों से अपील की कि नगर निकाय का चुनाव हो रहा है आप सब लोगों का सहयोग होना चाहिए। चुनाव में हम लोग चाहते थे कि दलगत चुनाव हो झारखंड में बीजेपी की सरकार थी। तब डाल के चुनाव हुई थी जब से हेमंत सोरेन सीएम बने हैं तब से इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
Jharkhand Politics: कमीशन लेने में सहूलियत होती है-बाबूलाल
मुख्यमंत्री चुनाव ही नहीं करना चाहते थे। अगर उनका बस चलता है तो प्रशासक को बैठाककर सिस्टम चलाते। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कमीशन लेने में सहूलियत होती है।
हेमंत सोरेन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राज्य में आज कानून व्यवस्था हो लचर हो चुकी है चोरी डकैती अपहरण का मामला काफी बड़े हैं।
आज सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। आज जो झारखंड की सत्ता में हेमंत सोरेन बैठे हैं फिर भी यहां के मूलनिवासी और आदिवासी को जमीन से बेदखल किया जाता है।
जब कांग्रेस की सरकार थी तो गांव के लोगों ने सड़क नहीं देखा था। शौचालय नहीं देखा था पक्का, मकान नहीं देखा था। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं उनसे लोगों की बुनियादी सुविधा मिलने लगी है।
वहीं आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा के आधार पर चलने वाली पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा है समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचना है। उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। मुझे लगता है कि गुरुवार सदस्यता ग्रहण किया है।
वही समाज के रहने वाले लोग बहुत खुशी मूल मंत्र के साथ देश के प्रधानमंत्री निर्देश के वंचित शोधित व्यक्ति के बारे में चिंता की सबसे पहले देश में किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों का उत्थान किया जा रहा है।
सबका साथ सबका विश्वास और सब का विश्वास के साथ 140 करोड़ लोगों का सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस जरूर दलितों की बात करती है लेकिन कभी चिंता नहीं किया बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में गोल-गोल बातें करती है उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया जब पहली बार गांव गरीब की सरकार बनी तब बाबा भीमराव को भारत रत्न लेकर सम्मान देने का काम किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर अभाव में रहे रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद पर सम्मान देकर राष्ट्रपति बनाया। महाशिवरात्रि का दिन पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं शुभ दिन है। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्पित प्रत्याशी को जिताना भी पड़ेगा हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है।











