Jharkhand News: रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसे ने झकझोर कर रख दिया। तोरपा के चंचलाघाघ से पिकनिक से लौट रहे दो वरिष्ठ पादरियों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।
Jharkhand News: चंचलाघाघ पिकनिक मनाने गया था समूह
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 60 लोगों का समूह तोरपा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चंचला घाघ पिकनिक के लिए गया हुआ था। पिकनिक मनाकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बच्चों और अन्य सदस्यों के साथ बस अलग चल रही थी, जबकि दोनों पादरी एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे।
Jharkhand News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ टकराई वाहन
वापसी के दौरान चकला मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पादरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। परिजनों और सहयोगियों के लिए यह क्षति अपूरणीय है।












