Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ पर रविवार को एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने दो लोगों की जान ले ली। यह दर्दनाक घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे दुकानदार अपनी दुकानें खोल रहे थे।
Read More-Jharkhand News: रांची में नए साल का जश्न पड़ सकता है फीका! प्रशासन ने जारी किये शख्त निर्देश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहरदगा-रांची मुख्य पथ पर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। मृतकों की पहचान सत्येंद्र साहू और राजेश यादव के रूप में हुई है।
Jharkhand News: सड़क किनारे लगे लोगों को बोलेरो ने रौंदा
सत्येंद्र साहू, जो कुडू मस्जिद चौक के निवासी थे, अपनी जनरल स्टोर की दुकान खोलने के लिए अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर रहे थे कि बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More-Reels अब आपका हुक्म मानेगी! मेटा ने लॉन्च किया ‘योर एल्गोरिदम’ फीचर
वहीं, ट्रांसपोर्ट वाहन के चालक राजेश यादव (गया निवासी) भी सड़क किनारे बैठे थे, जिन्हें टक्कर लगी। गंभीर रूप से घायल राजेश को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
Read More-Jharkhand News: ओड़िशा के मोस्ट वांटेड ठग बंटी-बबली रांची में धराए, कम ब्याज में दिलाते थे लोन फिर…
इस भीषण हादसे में बोलेरो चालक, पिंटू सिंह भी घायल हुआ है और उसका इलाज रिम्स में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच में जुट गई है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








