मध्य प्रदेश कैडर के एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने तीसरी बार शादी कर ली है। खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां आईएएस अधिकारी रही हैं। हाल ही में 11 फरवरी को कुनो नेशनल पार्क में सादगीपूर्ण समारोह में यह विवाह संपन्न हुआ। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे पूरी तरह उनका निजी निर्णय बताया जा रहा है।
IPS से IAS तक का सफर
यह सीनियर अधिकारी 2014 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले 2013 में राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के जरिए आईपीएस में चयन हुआ था, लेकिन अगले ही साल संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल कर उन्होंने आईएएस सेवा जॉइन की।
वे उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से ताल्लुक रखते हैं और एक राजनीतिक परिवार से जुड़े रहे हैं। उनके दादा तम्बेश्वर प्रसाद उर्फ बच्चा बाबू पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे।
पहली और दूसरी शादी क्यों टूटी?
उनकी पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजू बाफना से हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। बाद में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए।
इसके बाद उन्होंने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया। करीब चार साल बाद यह रिश्ता भी समाप्त हो गया।
अब उन्होंने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे के साथ नई पारी शुरू की है।
प्रशासनिक करियर में मजबूत पकड़
अपने प्रशासनिक करियर में वे कई अहम पदों पर रह चुके हैं। जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के रूप में उन्होंने विभिन्न जिलों में जिम्मेदारी निभाई। कटनी जिले में कलेक्टर रहते हुए कुपोषण के खिलाफ उनकी पहल को व्यापक सराहना मिली थी।
वर्तमान में वे मध्य प्रदेश में रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत हैं।
क्यों चर्चा में है मामला?
तीनों शादियों में जीवनसाथी का आईएएस अधिकारी होना इस मामले को खास बनाता है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि के कारण यह खबर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हालांकि, संबंधित पक्षों की ओर से इसे पूरी तरह निजी फैसला बताया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









