Ranchi के खेलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कांटाटोली निवासी आसिफ के रूप में हुई है। वह खादगढ़ा बस स्टैंड में कंडक्टर का कार्य करता था। अज्ञात अपराधियों ने उसकी शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कई वार किया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगाल रही हैं।
Ranchi स्थित खेलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान कांटाटोली स्थित रजा कालोनी निवासी आसिफ के रूप में हुई है। शव की की पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने चेहरा पर पत्थर से वार किया। पुलिस के मुताबिक आसिफ बुधवार शाम अपने घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंतित हो कर घरवालों ने उससे पूरी रात उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
खादगढ़ा बस स्टैंड में करता था कंडक्टरी
गुरुवार सुबह परिवार वाले सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव की पहचान आसिफ के रूप में की। जानकारी के अनुसार आसिफ कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में कंडक्टर का काम करता था। परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह अपने काम से काम रखने वाला आदमी था।
पुलिस फुटेज खंगाल रही सीसीटीवी की फुटेज
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह जल्द पता लगाया जा सके कि घटना में समय कौन कौन उपस्थित था । इसके अलावा मृतक आसिफ के मोबाइल फोन का काल डिटेल भी खंगाला जा रहा है, उसने किन-किन लोगों से बात की थी और आखिरी बार वह किसके संपर्क में था।
घरवालों को किसी पर संदेह नहीं
परिवार को किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबूतों के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेगी और आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













