Ranchi: त्योहारों के बीच, राज्य में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना'(Maiyan Samman Yojana) के लाभार्थियों को होली और ईद का खास तोहफा देने का फौसला किया है। सरकार ने अब लाभार्थी महिलाओं को जनवरी और फरवरी महीने की बकाया राशि को एक साथ देने का फैसला किया है।
अचानक क्यों लिया गया फैसला?
सरकार ने यह फैसला होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्योहारों के समय आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपना उत्सव खुशी से मना सकें।
Maiyan Samman Yojana मिलने से महिलाओं में खुशी
इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर आर्थिक मजबूती मिलेगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए हैं कि भुगतान की प्रक्रिया को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।












