Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री Hemant Soren बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे और दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।
भाजपा नेताओं ने भी जताया शोक
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू तथा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी जिलिंगोड़ा पहुंचे। उन्होंने चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन से भेंट कर स्वर्गीय वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस असहनीय दुख की घड़ी में धैर्य एवं साहस दें।
राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
वीर सोरेन, बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनके असामयिक निधन से सरायकेला-खरसावां सहित पूरे झारखंड में शोक व्याप्त है। विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









