Sunday, March 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहाँ-कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2026) मंगलवार, 3 मार्च को लगने जा रहा है। भारत में दृष्टिगोचर होने के कारण इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और सूतक काल मान्य होगा।

March 1, 2026
in धर्म-अध्याय
A A
Chandra Grahan 2026: First lunar eclipse of the year, know where it will be visible

Chandra Grahan 2026: First lunar eclipse of the year, know where it will be visible

Share on FacebookShare on Twitter

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार, 3 मार्च को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र और खगोलीय दृष्टि से यह घटना बेहद खास है क्योंकि इसी दिन होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। भारत में यह ग्रहण होने के कारण इसका धार्मिक महत्व और सूतक काल मान्य होगा।

Chandra Grahan 2026 का समय 

भारतीय समयानुसार (IST), यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे (3 मार्च 2026) से शुरू हो कर शाम 6:46 बजे तक कुल 3 घंटे 27 मिनट रहेगा। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।

भारत में सूतक काल का समय 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। 3 मार्च 2026 को सुबह 06:20 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होगा। इस दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।

Related Post

Horoscope for 1 March 2026. Find out which zodiac signs will be lucky and who will need to be careful

Aaj Ka Rashifal: 1 March 2026 का राशिफल, जानें रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान

March 1, 2026
Chandra Grahan 2026: Shadow of lunar eclipse on Holi, Sutak period on March 3 – know the timing, effects and rules

Chandra Grahan 2026: Holi पर चंद्र ग्रहण का साया, 3 मार्च को सूतक काल – जानें समय, प्रभाव और नियम

February 28, 2026
February 28, 2026 Rashifal fortunes of these zodiac signs shine with the blessings of Shani Dev

28 february 2026 Rashifal: शनि देव की कृपा से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें अपना राशि का हाल

February 28, 2026
(Rashifal) राशिफल: कुछ राशियों के लिए सुनहरा, कुछ के लिए सावधानी का संकेत

27 february 2026 का Rashifal: कुछ राशियों के लिए सुनहरा, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत

February 27, 2026

कहाँ-कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण?

यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखेगा। उत्तर-पूर्वी भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश स्थानों पर चंद्रोदय के समय ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा यह पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा।

सूतक काल और ग्रहण के दौरान क्या करने से बचना चाहिए?

ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, सूतक काल में मूर्तियों को स्पर्श न करें। इस दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं, साथ ही ग्रहण के दौरान खाना पकाना और खाना वर्जित माना गया है (बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों के लिए यह छूट है)। गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों (कैंची, चाकू) का प्रयोग नहीं करना चाहिए और बाहर निकलने से भी बचना चाहिए। इस समय भगवान का ध्यान और मानसिक जाप करना फलदायी माना जाता है।

ज्योतिष और विज्ञान की दृष्टि से महत्व

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और जल तत्व का कारक माना गया है। पृथ्वी के सबसे नजदीक होने के कारण चंद्रमा की स्थिति सीधे मानव स्वभाव और भावनाओं पर असर करती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी ग्रहण के दौरान गुरुत्वाकर्षण शक्तियों में बदलाव आता है, जिसका असर पृथ्वी के जल स्तर और जीवों पर पड़ता है।

3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण न केवल खगोलीय घटना है, बल्कि होलिका दहन के साथ होने के कारण इसका आध्यात्मिक प्रभाव और भी गहरा होगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो आपको सूतक काल का जरूर से जरूर ध्यान रखना चाहिए।

Related Posts

Horoscope for 1 March 2026. Find out which zodiac signs will be lucky and who will need to be careful
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal: 1 March 2026 का राशिफल, जानें रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान

March 1, 2026
Chandra Grahan 2026: Shadow of lunar eclipse on Holi, Sutak period on March 3 – know the timing, effects and rules
धर्म-अध्याय

Chandra Grahan 2026: Holi पर चंद्र ग्रहण का साया, 3 मार्च को सूतक काल – जानें समय, प्रभाव और नियम

February 28, 2026
February 28, 2026 Rashifal fortunes of these zodiac signs shine with the blessings of Shani Dev
धर्म-अध्याय

28 february 2026 Rashifal: शनि देव की कृपा से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, जानें अपना राशि का हाल

February 28, 2026
Next Post
Big Breaking: सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, सहायक कमांडेंट समेत दो जवान घायल

Big Breaking: सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, सहायक कमांडेंट समेत दो जवान घायल

Celebrate 'Digital Holi' with Airtel IPTV

Airtel IPTV के साथ मनाएं 'डिजिटल होली'29+ OTT ऐप्स और 600+ चैनल्स का धमाका

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Iran Israel Conflict: खामेनेई की मौत पर बवाल-पाकिस्तान में यूएस दूतावास पर हमला, कई लोगों की मौत

Iran Israel Conflict: खामेनेई की मौत पर बवाल-पाकिस्तान में यूएस दूतावास पर हमला, कई लोगों की मौत

March 1, 2026

सारंडा में मुठभेड़ जारी, कमांडेंट समेत दो जवान घायल, 1 करोड़ का ईनामी नक्सली बेसरा घिरा?

Airtel IPTV के साथ मनाएं ‘डिजिटल होली’29+ OTT ऐप्स और 600+ चैनल्स का धमाका

Big Breaking: सारंडा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, सहायक कमांडेंट समेत दो जवान घायल

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहाँ-कहाँ दिखेगा चंद्र ग्रहण

Jharkhand News: ससुराल आए युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra