Jharkhand News: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के चेडाबार गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jharkhand News: कुछ दिनो पहले ही ससुराल आया था युवक
युवक ससुराल आया हुआ था, लेकिन उसका शव कोयल नदी से निर्वस्त्र अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को नदी में फेंका गया।
Jharkhand News: दो साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि उसकी शादी दो साल पहले चेडाबार में हुई थी। हाल ही में वह अपनी पत्नी के साथ अपना ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह टहलने के लिए घर से निकला, उसके बाद वह लौटकर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार दोपहर को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में शव देखा जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संभावित आरोपियों की पहचान में जुटी है।













