Jharkhand News: तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटाल अड्डा स्थित रौशन नामक ज्वेलरी की दुकान में होलिका दहन की रात्रि अज्ञात चोरी ने धावा बोल कर लगभग पांच लाख रुपए की सोना चांदी आभूषण और 14 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
दुकान के संचालक अजय साव ने बताया कि मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने आए तो चोरी घटना की जानकारी हुईं। चोरों ने दूकान के पीछे के दीवार में सेंधमारी कर घुसा और दुकान के सौ केस एवम अलमीरा में रखें सोने चांदी के आभूषणों को चोरी कर लिया।
Jharkhand News: 14 हज़ार रुपए नगद भी ले गए चोर
दुकान में कुछ नए और पुराने आभूषण थे जिसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपए थी। जिसे चोरों ने चोरी कर ली। एक डब्बे में लगभग 14 हज़ार रुपए नगद रखे थे उसे भी ढूंढ निकाल ले गए। सुबह जब दुकान का शटर खोला तो सभी सामान बिखरे पड़े थे, ज्वेलरी के डिब्बे जमीन पर फेके पड़े थे।
पीछे के दीवार में गोल बड़ा होल किया हुआ था, चोरो ने दीवार में सेंध मारी कर दुकान में घुसा और चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर तोपचांची थाना पुलिस पहुंची और मुआयना कर अगल बगल ग्रामीणों से पूछ ताछ कर जांच मे जुटी है।
ग्रामीणों की माने तो कोटाल अड्डा मे चोर गिरोह सक्रिय और चोरो द्वारा आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। चोर गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओ से ग्रामीण भयभीत हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









