Breaking News: बिहार की राजनीति में 8 मार्च का रविवार एक नए अध्याय का गवाह बना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र, निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है।
Breaking News: पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे-निशांत
पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha ने उन्हें सदस्यता दिलाई, जबकि वरिष्ठ नेता Rajiv Ranjan Singh (Lalan Singh) ने उन्हें पार्टी का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया।
पार्टी से जुड़ने के बाद निशांत कुमार ने नेताओं का आशीर्वाद लिया और उनके पैर छुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे और अपने पिता द्वारा पिछले दो दशकों में किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उनके पिता पर भरोसा बनाए रखें।
Breaking News: सफेद कुर्ता और साधारण चप्पल में पहुंचे निशांत
कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने अपने पिता की तरह हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया। सफेद कुर्ता और साधारण चप्पल में पहुंचे निशांत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जेडीयू कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे थे, जिन्होंने फूल बरसाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। कई समर्थक पारंपरिक अंदाज में हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ भी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया।












