Breaking News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने को लेकर सोमवार को तनाव बना रहा। सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच पुलिस पर दोबारा पथराव हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। सुबह भी पथराव की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला थाना प्रभारी के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जबकि 5 इंफ्लुएंशर को गिरफ्तार किया गया है।
शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में
शाही मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा सड़क चौड़ीकरण की जद में बताया गया है। प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बातचीत के बाद समाज के कुछ लोग प्रभावित हिस्से को खुद हटाने के लिए आगे आए थे। इसी दौरान विरोध और पथराव की स्थिति बनी।
मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए गए हैं। पुलिस ने उन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। इन पांचों की गिरफ्तारी की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, बाहर से आए पांच लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है।
AIMIM के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान गिरफ्तार
उज्जैन जा रहे AIMIM के मध्य प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें नागझेरी थाने में रखा गया है।
तनाव को देखते हुए RAF और पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास बाजार बंद हैं। प्रभावित इलाके के आसपास के निजी स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। पुलिस डीजे के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है।
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
मामला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच भी पहुंच चुका है। सोमवार को इस पर सुनवाई होनी है। विवाद सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है, जिसे उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
इस बीच मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग ने शहर काजी खलीकुर्रे रहमान का वीडियो साझा किया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अनावश्यक रूप से मौके पर नहीं पहुंचने की अपील की। फिलहाल प्रशासन के मुताबिक इलाके में स्थिति सामान्य है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








