Ranchi Railway Station पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हटिया से खुलने वाली क्रियायोगा ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के रांची रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही महिला ने छलांग लगा दी, जिसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गई।
घटना के बाद Ranchi Railway Station पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। फिलहाल मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मामले की जांच रांची आरपीएफ द्वारा की जा रही है।











