Tuesday, April 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

असम में Hemant Soren का बड़ा बयान: “आदिवासियों को अब उनका हक लेकर रहना होगा”

असम के बिस्वनाथ चारियाली स्थित मेजिकाजन चाय बागान में आयोजित जनसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने आदिवासी समुदाय को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि असम के आदिवासी देश के चाय उद्योग का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

March 11, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."

Hemant Soren's big statement in Assam: "Adivasis will now have to get their rights."

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने मंगलवार को असम के बिस्वनाथ चारियाली स्थित मेजिकाजन चाय बागान में आयोजित एक जागरूकता जनसभा में भाग लिया। यह सभा आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम, जारी शक्ति और आदिवासी काउंसिल ऑफ असम द्वारा आयोजित की गई थी।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय का देश के चाय उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से यहां के आदिवासी चाय उद्योग की रीढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिल पाया है।

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि असम में रहने वाले गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग लंबे समय से शोषण और अत्याचार झेलते आए हैं। उन्होंने कहा कि चाय बागानों में काम करने वाले आदिवासी मजदूरों को उनकी मेहनत के मुताबिक उचित मेहनताना नहीं मिलता, जो चिंता का विषय है।

उन्होंने क्रांतिकारी नेता प्रदीप नाग को याद करते हुए कहा कि आदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ते-लड़ते उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी पहचान के लिए लंबा संघर्ष हुआ है।

उन्होंने बताया कि लगभग 50 वर्षों के आंदोलन के बाद अलग झारखंड राज्य का गठन संभव हो पाया। इस संघर्ष में अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया, तब जाकर अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज असम के आदिवासी समुदाय को भी अपने अस्तित्व और पहचान की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समुदाय को सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनना होगा और संविधान में मिले अधिकारों के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि हजारों वर्षों से असम में रहने के बावजूद कई आदिवासी समुदायों को अभी तक आदिवासी का दर्जा नहीं मिल पाया है। यह एक गंभीर मुद्दा है और इसके समाधान के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा कि असम प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। यदि यहां के आदिवासी समुदाय को उनका अधिकार और अवसर मिले तो यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

 

 

 

 

Related Posts

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation
झारखंड

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026
Amar Kumar Bauri made a major statement amid the Hazaribagh controversy, saying that Irfan Ansari's treatment is possible only in Agra.
Breaking News

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

April 28, 2026
Jharkhand students excelled in the National Word Power Championship 2025-26, CM Hemant Soren congratulated them.
झारखंड

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

April 28, 2026
Next Post
Dhanbad Road Accident: Teacher seriously injured after being hit by an uncontrolled vehicle in Sindri

Dhanbad Road Accident: सिंदरी में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल

Uproar over DJ ban on Ram Navami: BJP MLAs stage protest outside the House, accuse the government of discrimination

रामनवमी में DJ बैन पर बवाल: सदन के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक, सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand में सड़क दुर्घटना मुआवजा ₹4 लाख, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बड़े फैसले

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

BJP पर राजद का बड़ा हमला: महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर कैलाश यादव का बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra