Dhanbad Road Accident(सिंदरी): धनबाद के गौशाला ओपी अंतर्गत सिंदरी के एफडी कालोनी के समीप शहरपुरा गौशाला मुख्य सड़क पर स्कूटी सवार शिक्षिका मंजू कुमारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। फिलहाल उनका इलाज धनबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है।
Dhanbad Road Accident: सिंदरी में हुई सड़क दुर्घटना में शिक्षिका घायल
घटना के संबंध में घायल मंजू कुमारी के भाई सूरज ने बताया कि मंजू कुमारी पाथरडीह स्थित किड्स एंजेल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। वह अपने स्कूटी से स्कूल से निकलने के बाद मंगलवार को लगभग दोपहर एक बजे गौशाला से शहरपुरा जा रही थी। तभी विपरित दिशा से आ रही सफेद रंग की चारपहिया वाहन के चपेट में आने से वह घायल हो गईं। घटना की सूचना पर मंजू कुमारी के रिश्तेदार उनके मनोहरटाँड़ हीरक रोड स्थित आवास से घटनास्थल पर पहुँचे और घायल को धनबाद ले गए। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
सूरज ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार शिक्षिका मंजू कुमारी को बाएँ हाँथ और कमर में गंभीर चोटें आईं हैं।
हालांकि इस घटना को लेकर गौशाला ओपी पुलिस खोजबीन कर रही है।












