IndiGo CEO Resigns: CEO Pieter Elbers (पीटर एल्बर्स) का इस्तीफा
IndiGo CEO Resigns: देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी Inter Globe Aviation से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला पिछले साल दिसंबर में हुए बड़े ऑपरेशनल संकट के ठीक तीन महीने बाद आया है। फिलहाल, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) राहुल भाटिया को अंतरिम प्रभार सौंपा गया है।
इस्तीफे की मुख्य वजह: दिसंबर का ‘ऑपरेशनल संकट’
पीटर एल्बर्स, जिन्होंने सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभाली थी, पिछले कुछ समय से भारी दबाव में थे। इसकी मुख्य वजहें हैं फ्लाइट कैंसिलेशन: दिसंबर 2023 में इंडिगो को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं, जिससे लगभग 3 लाख यात्री प्रभावित हुए थे। इस संकट के बाद विमानन नियामक DGCA ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया था। लगातार उड़ानों में देरी और कैंसिलेशन की वजह से कंपनी की ब्रांड वैल्यू पर काफी बुरा असर पड़ा था।
‘नोटिस पीरियड माफ करें’ – एल्बर्स का भावुक पत्र
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, एल्बर्स ने बोर्ड को लिखे पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने लिखा है
“हमारी बातचीत के अनुसार, मैं व्यक्तिगत कारणों से आज (10 मार्च, 2026) से इंडिगो के CEO पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरी बोर्ड से प्रार्थना है कि मेरा नोटिस पीरियड माफ कर दिया जाए।”
राहुल भाटिया फिर संभालेंगे कमान
बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से पीटर एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब कंपनी के को-फाउंडर और एमडी राहुल भाटिया कामकाज देखेंगे। बोर्ड के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि राहुल भाटिया के वापस आने से कंपनी का कल्चर, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कस्टमर सर्विस का भरोसा फिर से मजबूत होगा।













