Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जंग लगातार जारी है। इसी दौरान आज IRGC ने इजराइल के प्रधानमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC ने कहा कि अगर नेतन्याहू जिंदा है तो कहीं से भी खोजकर मारेंगे।
Iran Israel War: 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हुआ था
दरअसल, 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सामने आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। वीडियो के एक फ्रेम में उनके हाथ में छह उंगलियां दिखाई देने का दावा किया गया, जिसके चलते कुछ लोगों ने इसे एआई या डीपफेक वीडियो बताया था।
इसके बाद यह अफवाह भी फैलने लगी कि ईरान के हमले में उनकी मौत हो गई या वे जर्मनी चले गए हैं। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं।
इस बीच ईरान ने भी अपने शीर्ष नेतृत्व को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज किया है। बताया गया कि देश के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei स्वस्थ हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं लगी है। इससे पहले कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि वे हमले में घायल हो गए हैं।
Iran Israel War: ईरान का यूईए के अल दफरा एयर बेेस में हमला
दूसरी ओर, IRGC ने दावा किया है कि उसने संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयर बेेस में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। संगठन के मुताबिक इस हमले में कई मिसाइलें और ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिनका लक्ष्य एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य ढांचे थे।
उधर, ईरान के इसफाहन शहर में फैक्ट्रियों और सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों में करीब 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है। रिपोर्टों के अनुसार अब तक तेहरान समेत देश के 200 से अधिक शहरों पर हमले किए जा चुके हैं, जिससे हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









