काबुल/इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कथित तौर पर पाकिस्तान की Airstrike ने भारी तबाही मचा दी है। तालिबान सरकार का दावा है कि इस हमले में एक नशामुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें अब तक 400 लोगों की मौत और 250 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला काबुल के पुलिस जिला-9 स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन सेंटर पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए भर्ती थे। हमले के बाद अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया।
मलबे में दबे लोग, बढ़ सकती है मौतों की संख्या
अफगान अधिकारियों ने आशंका जताई है कि जैसे-जैसे मलबा हटाया जाएगा, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज
वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया और किसी भी नागरिक ढांचे पर हमला नहीं किया।
सीमा पर बढ़ता तनाव
इस Airstrike से कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों की सीमा पर झड़प हुई थी, जिसमें 4 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी। पिछले तीन हफ्तों में यह तनाव का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता
अफगानिस्तान ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है। जानकारों का मानना है कि यह घटना दोनों देशों के बीच रिश्तों को और ज्यादा खराब कर सकती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








