Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति (अनुशासन समिति) द्वारा पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के मामले में कड़ा निर्णय लिया गया है। समिति के चेयरमैन डॉ. रामेश्वर उरांव ने महशर इमाम एवं सच्चिदानंद सिंह, गिरिडीह और सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
Read More- Big Breaking : टीएमसी की पहली लिस्ट जारी, इस सीट से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
जारी आदेश के अनुसार महशर इमाम एवं सच्चिदानंद पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण उन्हें पूर्व में कारण बताओ नोटिस 13 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। उनके द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया।
Read More- Ranchi Breaking: सेल सिटी के अपार्टमेंट में सिलिंडर ब्लास्ट से अफरातफरी, पूजा के दौरान…
Jharkhand Politics: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप
वहीं सिमडेगा जिला के नमिता बा, आकाश सिंह, दिलीप तिर्की, शिशिर मिंज, पतरस एक्का पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ नगर निकाय चुनाव में काम करने का आरोप लगा, उनके स्पष्टीकरण और जिला अध्यक्ष के प्रस्तुत साक्ष्य के अवलोकन से यह स्पष्ट हुआ, उनलोगों ने पार्टी का अनुशासन का अनुपालन नहीं किया।
Read More- Ranchi News: रांची में इंसानियत शर्मसार-मौसी पर नाबालिग भांजी को बेचने का आरोप, लोगों ने पकड़कर…
इस निमित्त प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने उन तमाम लोगों को कांग्रेस संविधान के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 04 (क) (ख) (ड़) का उल्लंघन मानते हुए उक्त सभी को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से 03 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









