राजधानी रांची में नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मेयर Roshni khalkho समेत सभी पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद मेयर Roshni khalkho ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी पूरे शहर के विकास की है। उन्होंने कहा कि पहले वह एक वार्ड तक सीमित थीं, लेकिन अब पूरा रांची उनका परिवार है।
मेयर ने भरोसा दिलाया कि शहर को सजाने और संवारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास का खाका तैयार है और जल्द ही इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देगा।












