Ranchi Crime News: राजधानी रांची में सरेआम हथियार के दम पर लूट को घटना को अंजाम दिया गया है। पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप पर रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More- Dhanbad News: राजगंज में जमीन विवाद पर खूनी संघर्ष, तीर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल
Ranchi Crime News: 59 हजार रुपये नकद लूटकर अपराधी फरार
मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए छह की संख्या में अपराधी पहुंचे थे। पहुंचते ही स्कूटी पर पीछे बैठे एक अपराधी नीचे उतरा और कर्मी पर हथियार सटा दिया। अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मियों के साथ मारपीट की और उसके बाद हथियार दिखाकर लगभग 59 हजार रुपये नकद लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
Ranchi Crime News: मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है
घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी थाना प्रभारी दलबल के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है।












