Jharkhand News: देश में लगातार बढ़ती LPG, PNG और CNG गैस की कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और Ministry of Housing and Urban Affairs के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 27 मार्च को सुबह 11:00 बजे विज्ञान भवन, दिल्ली में सभी राज्यों के मंत्रियों की एक अहम बैठक बुलाई है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं खाद, सार्वजनिक वितरण, उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
Jharkhand News: जनता को राहत देने के लिए जल्द बड़े फैसले लिए जा सकते हैं
सूत्रों के अनुसार, डॉ. इरफान अंसारी इस बैठक में झारखंड की जमीनी हकीकत पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। वे केंद्र सरकार से यह मांग भी करेंगे कि राज्य में बढ़ते गैस और ईंधन संकट को देखते हुए विशेष राहत और ठोस कदम उठाए जाएं।
बताया जा रहा है कि डॉ. अंसारी पहले से ही इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसके बाद अब केंद्र स्तर पर यह बड़ी पहल सामने आई है।
इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग से उम्मीद की जा रही है कि आम जनता को राहत देने के लिए जल्द बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







