Operation Sindoor Movie: जब भी पर्दे पर हकीकत उतरती है, दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक ऐसी फिल्म की चर्चा तेज़ है, जो देश की सुरक्षा और जांबाज सैन्य अभियानों की अनकही दास्तां को सिनेमाई पर्दे पर जीवंत करने वाली है।विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर देश की एक सच्ची और साहसी घटना को बड़े पर्दे पर लाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) भारत की उस सैन्य कार्रवाई पर आधारित होगी, जिसने दुश्मन के दांत खट्टे कर दिए थे। इस फिल्म के लिए विवेक ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाया है।
Operation Sindoor Movie: फिल्म की मुख्य जानकारी
- फिल्म का नाम – ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)
- निर्देशक – विवेक अग्निहोत्री
- प्रोड्यूसर – भूषण कुमार (T-Series) और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन
- प्रेरित – ले. जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब से
- विषय – पहलगाम हमले के बाद भारत की डीप स्ट्राइक
Operation Sindoor Movie: क्या है कहानी
यह फिल्म अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई पर आधारित है। उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई 2025 की रात को पाकिस्तान और PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था।
यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब “ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” से प्रेरित है।
विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने क्या कहा?
विवेक अग्निहोत्री अपनी रिसर्च के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
“यह फिल्म सिर्फ शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि तथ्यों और पूरी ईमानदारी के साथ भारतीय सेना की बहादुरी को दिखाने की एक कोशिश है।”
वहीं, भूषण कुमार ने इसे एक “जिम्मेदारी भरा प्रोजेक्ट” बताया है। उनके अनुसार, कुछ कहानियों को दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी होता है और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ वैसी ही एक कहानी है।













