Saturday, March 28, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ranchi News: साहिबगंज का तीनपहाड़ी गिरोह रांची में सक्रिय-चुराए 100 से ज्यादा मोबाइल और पर्स, बांग्लादेश से जुड़े तार

March 28, 2026
in रांची, क्राइम
A A
Ranchi News: साहिबगंज का तीनपहाड़ी गिरोह रांची में सक्रिय-चुराए 100 से ज्यादा मोबाइल और पर्स, बांग्लादेश से जुड़े तार
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: राजधानी रांची की सड़कों पर बीते दिनों रामनवमी का उत्साह चरम पर था। हर तरफ भीड़, जुलूस और आस्था का माहौल था। लेकिन इसी भीड़ में कुछ गिरोह ऐसे भी सक्रिय थे, जिनकी नजर सिर्फ मौके पर थी। मौका मिलते ही उन्होंने कई लोगों को मिनटों में नुकसान पहुंचा दिया। दरअसल, मेन रोड पर शहीद चौक से लेकर अलबर्ट एक्का चौक, सुजाता चौक और ओवरब्रिज तक चोर गिरोह ने भीड़ का फायदा उठाते हुए जमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

Read More- Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू 

Ranchi News: त्योहार खत्म, थानों में लगी भीड़

गिरोह इस कदर सक्रिय रहा कि त्योहार खत्म होते ही रांची के विभिन्न थानों में पीड़ितों की भीड़ उमड़ने लगी। कोई मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर पहुंचा, तो कोई पर्स गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराने। सुबह से दोपहर 1 बजे तक कोतवाली थाना में ही करीब 80 आवेदन दर्ज किए जा चुके थे। कोतवाली के अलावा चुटिया थाना में 22 चोरी के आवेदन दर्ज हुए, जिनमें से 2 से 4 मोबाइल रिकवर किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि 20 से 22 वर्ष के युवक इस गिरोह में शामिल थे। वहीं डोरंडा थाना में 2 गुमशुदगी, लोअर बाजार में 1, लालपुर में 4 और डेली मार्केट थाना में 2 चोरी के आवेदन दर्ज किए गए। कई लोग बिना शिकायत दर्ज कराए ही लौट गए।

Related Post

Ranchi News: कैंटीन स्टॉक के अवैध कारोबार से खुदरा शराब बिक्रेताओं कोे हो रहा काफी नुकसान

Ranchi News: कैंटीन स्टॉक के अवैध कारोबार से खुदरा शराब बिक्रेताओं कोे हो रहा काफी नुकसान

March 28, 2026
Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती

Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती

March 28, 2026
Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

March 28, 2026
Jharkhand News: Scolded for Returning Home Late on Ram Navami, Youth Commits Suicide by Hanging

Jharkhand News: रामनवमी पर देर से घर लौटने पर मिली डांट, युवक ने फंदे से लटककर दी जान

March 28, 2026

Read More- Iran Israel War: इजराइल ने ईरान पर 50 फाइटर जेट्स से किया हमला, कई अहम ठिकाने तबाह 

Ranchi News: सबसे ज्यादा वारदात इन इलाकों में

बातचीत में सामने आया कि फिरायालाल चौक से लेकर सरजना चौक के बीच सबसे ज्यादा मोबाइल चोरी की घटनाएं हुईं। पीड़ितों ने बताया कि वे परिवार के साथ जुलूस देखने गए थे और जैसे ही वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, वह गायब हो चुका था। थाना पहुंचे कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी का फोन चोरी हुआ होता, तो पुलिस 24 घंटे के भीतर गिरोह को पकड़ लेती और मोबाइल भी बरामद हो जाता। अधिकतर घटनाएं शाम 5 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

पुलिस का कहना है कि आवेदन दर्ज होने के बाद स्पेशल सेल की मदद से मोबाइल ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि जुलूस के दौरान हर चौक-चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था, इसके बावजूद अब तक गिरोह के किसी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी 

साहिबगंज का तीनपहाड़ गिरोह पर शक

सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल चोरी में साहिबगंज के तीनपहाड़ क्षेत्र का गिरोह काफी सक्रिय है। दावा किया जा रहा है कि इसी गिरोह के सदस्यों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। यह गिरोह घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से अपने इलाके में लौट जाता है, जहां तक पुलिस की पहुंच बेहद सीमित बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, अगर पुलिस इस गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार भी करती है, तो उन्हें छुड़ाने के लिए कई अधिवक्ता थाना पहुंच जाते हैं। यही वजह है कि इस गिरोह का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और हर त्योहार में ऐसी घटनाएं दोहराई जाती हैं।

Ranchi News: मोबाइल चोरी के बाद क्या होता है?

बताया जाता है कि चोरी के बाद मोबाइल को पहले रीसेट किया जाता है, फिर उसके पार्ट्स अलग कर दिए जाते हैं। यहां तक कि मदरबोर्ड भी बदल दिया जाता है, ताकि पुलिस ट्रैक न कर सके। इसके बाद कुछ फोन का इस्तेमाल गिरोह के सदस्य खुद करते हैं और बाकी को नेपाल और बांग्लादेश तक भेज दिया जाता है।

Read More- Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती 

एक पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 2008-09 में भी इसी गिरोह ने उनकी दुकान से लाखों की चोरी की थी। जांच में उस वक्त भी तीनपहाड़ गिरोह का नाम सामने आया था, लेकिन आज तक चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। सीनियर रिपोर्टर ने बताया कि, यह गिरोह अपने इलाके में इतना मजबूत है कि पुलिस को वहां प्रवेश करने में भी कठिनाई होती है। इलाके के लोग मुख्य रूप से मजदूरी करते हैं, लेकिन उनके घरों में ऐसी, फ्रिज, और टीवी के साथ हर एक सुविधाएं मौजूद हैं। इससे गिरोह की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।

क्या हर त्योहार में दोहराए जाएंगे ऐसे हालात?

रामनवमी के बाद सामने आए इन आंकड़ों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गिरोह पर लगाम कस पाती है या हर त्योहार के बाद लोग इसी तरह थानों के चक्कर लगाते रहेंगे।

Related Posts

Ranchi News: कैंटीन स्टॉक के अवैध कारोबार से खुदरा शराब बिक्रेताओं कोे हो रहा काफी नुकसान
रांची

Ranchi News: कैंटीन स्टॉक के अवैध कारोबार से खुदरा शराब बिक्रेताओं कोे हो रहा काफी नुकसान

March 28, 2026
Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती
रांची

Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती

March 28, 2026
Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम
झारखंड

Dhanbad News: कतरास में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

March 28, 2026
Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: साहिबगंज का तीनपहाड़ी गिरोह रांची में सक्रिय-चुराए 100 से ज्यादा मोबाइल और पर्स, बांग्लादेश से जुड़े तार

Ranchi News: साहिबगंज का तीनपहाड़ी गिरोह रांची में सक्रिय-चुराए 100 से ज्यादा मोबाइल और पर्स, बांग्लादेश से जुड़े तार

March 28, 2026

बजट स्मार्टफोन का नया किंग-दो दिनों की बैट्री बैकअप के साथ Redmi 15A 5G भारत में लॉन्च

Ranchi News: कैंटीन स्टॉक के अवैध कारोबार से खुदरा शराब बिक्रेताओं कोे हो रहा काफी नुकसान

Hazaribagh में 12 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम! बीजेपी का अल्टीमेटम, कांग्रेस का पलटवार

IPL 2026: मैदान से ज्यादा मालिकों की दौलत का जलवा! Ananya Birla की एंट्री ने बढ़ाई ग्लैमर और चर्चा

Jharkhand Politics: आंखे निकाली जीभ काटी-विष्णुगढ़ कांड पर हेमंत सरकार पर भड़के आदित्य साहू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra