Ranchi News: रांची में रामनवमी का त्योहार बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। भक्तों के जोश और भक्ति से पूरी राजधानी सराबोर थी। राजधानी की सड़के केसरिया रंगों से पट गई थी। रंग-बिरंगी एक से लेकर कई झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
Ranchi News: संजय सेठ और बाबूलाल ने झांकियों का किया स्वागत
इस झांकी में लोगों के साथ झारखंड के कई नेता भी शामिल हुए। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक के पास केन्द्रीय मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ भी पहुंचे और लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़ों के साथ तलवारबाजी कर लोगों का उत्साह भी बढ़ाया।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी जुलूस में नजर आए। इस दौरान उन्होंने भी लाठी चलाकर लोगों के बीच करतब दिखाए।
Ranchi News: तपोवन मंदिर में उमड़ा भक्तो का जनसैलाब
रामनवमी को लेकर पूरे शहर में भगवा झंडे लहरा रहे हैं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर मेन रोड स्थित तपोवन मंदिर जाने वाले रास्तों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
Read More- Garhwa News: गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, 19 गिरफ्तार
कुल मिलाकर, रांची में रामनवमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एकता, आस्था और उत्साह का बड़ा पर्व बन गया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








